Liquor Scam Case: Manish Sisodia ने समर्थकों को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जेल में रहकर लोगों के लिए बढ़ा है मेरा प्यार’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Liquor Scam Case: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) जेल में बंद हैं. इस बीच उन्होंने अपनी विधानसभा पटपड़गंज की जनता के नाम पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा, वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे. उन्‍होंने कहा कि पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई. सभी ने मिलकर ईमानदारी से काम किया. आजादी के दौरान सभी ने लड़ाई लड़ी ठीक वैसे ही हम भी अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं.

मनीष सिसोदिया ने अपने पत्र में आगे लिखा कि अंग्रेजों की तानाशाही के बाद ही आजादी का सपना सच हुआ. एक दिन हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी. अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेलों में बंद करते थे. अंग्रेजों ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को सालों तक अपनी जेलों में बंद रखा. ये सभी लोग मेरी प्रेरणा हैं. उन्‍होंने विधानसभा के लोगों की ओर मुखातिब होते हुए कहा, जेल में रहकर मेरा प्यार लोगों के लिए बढ़ा है.

मेरे जेल में रहने के दौरान आपने मेरी पत्नी का बहुत ख्याल रखा. सीमा आपके बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है. जल्द बाहर मिलेंगे, लव यू ऑल. बता दें कि इस मामले में अब आप पार्टी के तीन बड़े नेता हिरासत में लिए जा चुके हैं. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह. हालांकि संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में नहीं मिली जमानत

बता दें, इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली की जनता के नाम चिट्ठी लिख चुके हैं. वो तिहाड़ जाने से पहले ईडी की कस्टडी में थे. गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को अरेस्‍ट किया था. सिसोदिया ने फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी, तो जज ने यह कहते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं.

मनीष सिसोदिया ने हाईकोर्ट के फैसले को एससी में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने ईडी से कहा कि वे अनिश्चित समय के लिए मनीष सिसोदिया को जेल में नहीं रख सकते.

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Price: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version