US Airstrike: इस्राइल के इस धमकी पर यमन में अमेरिका का हवाई हमला, हूती विद्रोही की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Airstrike: अमेरिका ने इस्राइल के जहाज को निशाना बनाने की धमकी पर यमन में हवाई हमला किया है. हूती विद्रोहियों ने कहा कि यमन की राजधानी सना के आसपास रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हवाई हमले किए गए. इस हमले में एक हूती विद्रोही की मौत हो गई. विद्रोहियों ने कहा कि यह अब तक के सबसे तेज हमले थे.

विद्रोहियों ने कहा कि 2014 से हूतियों के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना के आसपास हुए हमलों में चार अन्य घायल भी हुए. यहां एक वीडियो फुटेज में बमों के धमाके के बाद घरों में बिखरे कांच प्रसारित किए गए, लेकिन हमलों के लक्ष्यों को नहीं दिखाया गया.

अमेरिका ने इससे पहले यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की थी. यह बमबारी राजधानी सना और उत्तर पश्चिम में स्थित सादा शहर में की गई थी.  बमबारी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को धमकी दी और कहा कि वे उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे. साथ ही ट्रंप ने ईरान को भी चेताया और ईरान पर हूती विद्रोहियों की मदद करने का आरोप लगाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि हूतियों को इस बमबारी में भारी नुकसान उठाना पड़ा है. यह धीरे-धीरे बदतर होता जाएगा. यह बराबरी की लड़ाई भी नहीं है और ना कभी होगी. उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे. ट्रंप ने हूतियों को हथियार देने के लिए ईरान को चेतावनी दी और दावा किया कि ईरान ने हूतियों को सैन्य आपूर्ति कम कर दी है, लेकिन उसे इस पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए.

अब तक मारे गए 59 लोग

हूतियों का कहना है कि अब तक हुए हवाई हमलों में 59 लोग मारे गए हैं. पिछले दिनों जब हूतियों ने गाजा पट्टी में सहायता सामग्री को रोकने के लिए इस्राइली जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी तो अमेरिका ने हमले शुरू किए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version