US Capitol: अमेरिकी संसद भवन की ओर हथियार लेकर दौड़ा युवक, सुरक्षाबलों ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Capitol: अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) की सुरक्षा व्यवस्था में उस समय हलचल मच गई, जब एक 18 वर्षीय युवक लोडेड शॉटगन के साथ इमारत की ओर बढ़ता हुआ पाया गया. यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस (USCP) ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल उसे घेरकर पकड़ लिया. त्वरित कार्रवाई के चलते घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पुलिस ने बताया

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जॉर्जिया के स्मिर्ना निवासी कार्टर कामाचो के रूप में हुई है. वह मंगलवार दोपहर कैपिटल के लोअर वेस्ट टेरेस की दिशा में हथियार लेकर जा रहा था, तभी ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों की नजर उस पर पड़ गई. अधिकारियों ने तत्काल उसे रोकते हुए हथियार नीचे रखने और जमीन पर लेटने का आदेश दिया, जिसका उसने पालन किया और उसे बिना किसी प्रतिरोध के हिरासत में ले लिया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This

Exit mobile version