US Helicopter Crash: कैलीफोर्निया में आग का गोला बना हेलीकॉप्टर, हाईवे पर गिरा, तीन लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Helicopter Crash: अमेरिका से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. यहां कैलिफोर्निया में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया गया है कि यह हादसा सोमवार की शाम को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के लोग मौके पर पहुंचे.

हवा में उड़ान भरने के दौरान क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

हवा में उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसमान में आग का गोला बनने के बाद हेलीकॉप्टर हाईवे पर गिर गया. इससे आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई.

इमरजेंसी मेडिकल सर्विस मुहैया करवाता था हेलीकॉप्टर

बताया गया है कि कैलिफोर्निया में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस मुहैया करवाता था. हेलीकॉप्टर ने पास के ही एक अस्पताल से उड़ान भरी थी. वहीं, हेलिकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ? इसके अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सैक्रामेंटो की मेयर केविन के मुताबिक, “नेशनल हाईवे 50 पर हेलीकॉप्टर गिरा था. यह बेहद भयानक घटना थी.” घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version