अमेरिकाः बस दुर्घटना कवरेज के दौरान मीडिया का हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Media Helicopter Crash: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. यह जानकारी देते हुए शहर के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की जान लगी गई है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा. एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि हेलीकॉप्टर कौन उड़ा रहा था, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक न्यूज हेलीकॉप्टर था, जो एक जानलेवा बस दुर्घटना वाली जगह के पास उड़ रहा था.

घटनास्थल के फुटेज में दो शिपिंग कंटेनर और कई गाड़ियां जलती नजर आई. फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है. हादसे की जांच जारी है.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version