US News: डोनाल्ड ट्रंप को 127 करोड़ देगा न्यूज चैनल, एंकर ने की थी ये गलती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाशिंगटनः एबीसी न्यूज को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक गलत टिप्पणी करना महंगा पड़ गया. ट्रंप द्वारा दायर मानहानि मामले में अब चैनल को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 127.5 करोड़ रुपये देने होंगे. चैनल ने केस को निपटाने पर सहमति जताई है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि से एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जो कोई चार्ज नहीं लेगी.

ये दावा किया था एंकर ने
दरअसल, एबीसी न्यूज नेटवर्क के एंकर जॉर्ज स्टीफनपोलस के मार्च 2024 के एक साक्षात्कार में दिए गए बयानों से ये मामला उभरा था. एंकर ने दावा किया था कि ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल से दुष्कर्म का दोषी पाया गया है.

ट्रंप के अधिवक्ता को भी देगा हर्जाना
समझौते के हिस्से के रूप में एबीसी न्यूज ट्रंप के अधिवक्ता की फीस को कवर करने के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान भी करेगा और माफीनामा जारी करेगा.

माफीनामा देगा चैनल
एबीसी न्यूज मुकदमे के समझौते के तहत ऑनलाइन लेख पर एक संपादक के नोट के रूप में माफीनामा जारी करते हुए लिखेगा, एबीसी न्यूज और जॉर्ज स्टीफनपोलस 10 मार्च 2024 को एबीसी के द वीक कार्यक्रम में नैन्सी मेस के साथ साक्षात्कार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दिए गए बयानों पर खेद व्यक्त करता हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया था केस
एबीसी न्यूज के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हमें खुशी है कि दोनों पक्ष अदालत में दाखिल की गई शर्तों पर मुकदमा खारिज करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं.” इस साल की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा की संघीय अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि स्टीफनपोलस और एबीसी न्यूज ने उनकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version