US: छात्र के साथ टीचर ने किया ऐसा काम, कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाशिंगटनः कोर्ट ने अमेरिका के मैरीलैंड की एक पूर्व शिक्षिका को 30 साल की जेल की सजा सुनाई है. 32 वर्षीय की मेलिसा कर्टिस को कोर्ट ने ये सजा अपने छात्र के साथ गलत संबंध बनाने को लेकर दी है.

फॉक्स 5 डीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलिसा कार्टिस को यौन अपराध के तीन मामलों में तीन दशक की सजा काटनी होगी, जिसमें 12 महीने की सजा निलंबित रहेंगी और पांच साल की निगरानी वाली जेल होगी.

पूर्व शिक्षिका ने खुद को कर दिया था पुलिस के हवाले
रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में पंजीकरण कराना होगा और उसे अपने बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग के साथ बिना निगरानी के संपर्क करने की इजाजत नहीं होगी. पूर्व शिक्षिका ने 7 नवंबर 2023 को खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था और उस पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे थे.

फॉक्स 5 डीसी के मुताबिक, मोंटगोमरी काउंटी में कर्टिस ने कई बार अपनी कार तो कई बार अलग-अलग घरों में संबंध बनाए. पुलिस ने कहा कि कर्टिस ने कथित तौर पर आठवीं कक्षा के छात्र को शराब पिलाई और उसके साथ 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए. उन्होंने कहा कि कर्टिस लगभग दो साल तक शिक्षिका रही थीं और उसने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था.अभियोजकों ने कहा कि युवा किशोर के साथ टीचर एक आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम में अकेले होने के दौरान भी संबंध बनाती थी.

Latest News

क्या ज्यादा Fat Loss से मिलता है बेहतर हेल्थ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

fat loss: आज के दौर में फिटनेस और वजन कम करने को लेकर लोगों का फोकस अक्सर शरीर की...

More Articles Like This

Exit mobile version