US: नेशनल गार्ड की तैनाती के फैसले पर घिरे ट्रंप, संघीय अदालत ने उठाए सवाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: ट्रंप प्रशासन के कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड तैनात करने के फैसले पर अमेरिका के एक संघीय जज ने शुक्रवार को सवाल उठाए. ट्रंप प्रशासन ने पहले लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की और इसे लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन भी हुए. सैन फ्रांसिस्को में सुनवाई के दौरान यूएस डिस्ट्रिक्ट जज चार्ल्स ब्रेयर ने सवाल किया कि क्या प्रशासन संघीय कानून की आड़ में हमेशा के लिए स्टेट गार्ड्स को नियंत्रित कर सकती है.

जज ने कहा कि कोई संकट हमेशा नहीं रहता. मेरा मानना है कि अनुभव हमें सिखाते हैं कि संकट आते-जाते रहते हैं और ऐसा ही चलता है. जज ने संघीय सरकार के अटॉर्नी से पूछा कि क्या ऐसा कोई सबूत है, जिससे साबित हो कि राज्य सरकार सक्षम नहीं हैं या संघीय लोगों और संघीय संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती? मालूम हो कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कैलिफोर्निया में हजारों नेशनल गार्ड्स की तैनाती की है.

More Articles Like This

Exit mobile version