अमेरिका: स्कूल की चौथी मंजिल से गिरा छात्र, हुई मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime in America: अमेरिका से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां लॉस एंजिल्स स्थित ‘बेंजामिन फ्रैंकलिन हाई स्कूल’ में दिल को झंकझोरने वाली घटना हुई. संदिग्ध अवस्था में स्कूल की इमारत की चौथी मंजिल से गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे हाईलैंड पार्क इलाके में स्थित स्कूल परिसर में हुई. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद स्कूल को कुछ समय के लिए ‘लॉकडाउन’ कर दिया गया था.

पुलिस मृतक छात्र का नाम और उसकी उम्र का अभी तक खुलासा नहीं किया है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की साजिश के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

यह घटना चौथी क्लास के खत्म होने के ठीक आसपास हुई. अचानक हुए इस हादसे ने स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को झकझोर कर रख दिया है. स्कूल की एक जूनियर छात्रा लेह डियाज ने बताया कि जब हम बाहर निकले, तो हर किसी के चेहरे पर डर, चिंता और मायूसी साफ दिख रही थी. लोग रो रहे थे. यह दिल को झकझोर देने वाला और बेहद दुखद है.

गौर करने वाली बात यह है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और दावे सामने आ रहे हैं, जिनमें यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या गिरने से ठीक पहले वहां कोई झगड़ा या बुलिंग हुई थी? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वीडियो में कथित तौर पर दो छात्र क्लास रूम के अंदर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं और एक शिक्षक उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद एक छात्र क्लास से बाहर भागता है और दूसरा उसका पीछा करता है. एक अन्य फुटेज में छात्र को चौथी मंजिल की रेलिंग से नीचे जाते हुए देखा जा सकता है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो और बयानों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरने से ठीक पहले वास्तव में क्या हुआ था और क्या इसके पीछे वाकई बुलिंग या कोई विवाद था? फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version