Uttarakhand: चमोली में हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात चमोली जिले में एक बेकाबू कार खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचन पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, थाना नंदा नगर घाट पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे खाई में गिर है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

इस सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई. मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42 वर्ष) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली और ललित प्रसाद (57 वर्ष) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version