उत्तराखंडः नैनीताल में हादसा, खाई में गिरी बेकाबू कार, UP के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nainital Accident: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है यहां गुरुवार को नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. भवालीगांव बाईपास पर एक बेकाबू कार खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का शिकार हुई कार यूपी की है.

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. वाहन में पांच लोग सवार थे.

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ ने स्थानीय नागरिकों के साथ संयुक्त रूप से राहत व बचाव अभियान चलाया. इस हादसे में एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है.

पुलिस एवं एसडीआरएफ, एसएसबी टीम द्वारा सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया 

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है.’

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version