Uttarakhand: आस्था में बाधक बना खराब मौसम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: खराब मौसम आस्था की राह में बाधक बन रहा है. राज्य में मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक लगा दी है. जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर रोक लगाई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है.

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा पर अगले तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई है.

सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात की गई है, ताकि मार्ग बंद होने पर इन्हें तत्काल खोला जा सके. साथ ही पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version