Uttarakhand: घायल व्यक्ति को देख, स्पीकर रुकी, अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: स्पीकर ने मानवता का परिचय दिया. कार्यक्रम के लिए निकलने के दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई और अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल भेजवाया.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण अपने निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार जा रही थीं. इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी.

फिर क्या था, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी को रुकवा दिया. रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से उक्त युवक को उपचार के लिए निकटवर्ती हॉस्पिटल में भेजा और डॉक्टर से जानकारी ली. उचित उपचार के निर्देश देकर वे अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हुई.

Latest News

सऊदी पर हमलाः अरामको फैसिलिटी पर हूतियों ने दागे ड्रोन, जजान में आग भड़कने से हड़कंप

Attack on Saudi Arabia: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सऊदी अरब की एक अहम अरामको फैसिलिटी पर ड्रोन...

More Articles Like This

Exit mobile version