Uttarkashi: काल के रूप में आई बस, चली गई पिता और मासूम पुत्री की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarkashi: उत्तराखंड से दुखद खबर आ रही है. यहां एक कालरूपी बस ने बाइक सवार पिता और उसकी मासूम बिटिया की जान ले ली. यह हादसा मंगलवार की सुबह देहरादून मोटर मार्ग पर हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक यात्री बस नौगांव से देहरादून जा रही थी, जबकि पिता और चार वर्षीय बच्ची बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान उत्तरकाशी नौगांव के पास बैंड पर टर्न लेने के दौरान बाइक बस के पिछले हिस्से से टकरा गई.

टक्कर के बाद बच्ची छिटककर बस के पहिया के नीचे चली गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल को अस्पताल भेजवाया. जहां उसकी भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए आगे की कार्यवाही का जी रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version