Varanasi Crime: चाकू से वार कर महिला का कत्ल, दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi Crime: यूपी के वाराणसी सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां आज सुबह छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में एक 50 वर्षीय महिला विक्टोरिया की चाकू से वार कर कत्ल कर दिया गया. साल के पहले दिन शहर के अति सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाका दहल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

चर्च में साफ-सफाई का काम करती थी विक्टोरिया
जानकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में झारखंड के गुमला की रहने वाली विक्टोरिया अपनी बहन रेटीना के साथ रहती थी. विक्टोरिया चर्च में साफ-सफाई का काम करती थी. रेटीना के मुसाबिक सुबह वह साढ़े 7 बजे चर्च में अपने काम पर चली गई थी.

गार्ड ने बताया
चर्च के गार्ड विवेक ने बताया कि वह विक्टोरिया की चीख सुनकर उसके कमरे पर गया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी. यह देख तत्काल उसे जिला अस्पताल भिजवाया. जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल ले जाए जाते समय विक्टोरिया ने दम तोड़ दिया.

उधर, घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया. पुलिस को एक ट्राली चालक पर संदेह है, जिसकी तलाश की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Latest News

US-इजरायल ने ईरान में गर्ल्स स्कूल पर किया एयरस्ट्राइक, 24 छात्राओं की मौत, दुबई व अबूधाबी में भी धमाके

Isreal America Attack on Iran: अमेरिका और इजरायल लगातार मिसाइलों व ड्रोन से ईरान पर हमला कर रहा है. उधर,...

More Articles Like This

Exit mobile version