Venezuela: कराकस में हुए कई धमाके, उड़ते दिखे लड़ाकू विमान, अमेरिकी हमले की आशंका!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Caracas Explosions: अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार को तड़के अचानक उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की तेज आवाजें भी लोगों के कानों तक पहुंची.

धमाकों की आवाज सुनते ही घरों बाहर निकले लोग

धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए. हालांकि, इन धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिन्हें ईरान स्थित मीडिया संस्थान तेहरान टाइम्स और संघर्ष पर नजर रखने वाले हैंडल क्लैश रिपोर्ट ने साझा किया है. इन वीडियो में कथित तौर पर हवाई हमलों के दृश्य दिखाए जा रहे हैं.

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहा तनाव

कराकस में धमाकों की खबरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना का एक टास्क फोर्स तैनात किया है और वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमलों की संभावना भी जताई है.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. ट्रंप ने बीते सोमवार को दावा किया था कि अमेरिकी बलों ने कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डॉकिंग एरिया को नष्ट कर दिया है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की है या CIA ने, और न ही सटीक स्थान का खुलासा किया गया है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This