Vilnius: बेलारूस से जुड़े संदिग्ध ड्रोन को नाटो लड़ाकू विमान ने मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vilnius: नाटो के एक लड़ाकू विमान ने लिथुआनिया में एक ड्रोन को मार गिराया. इस घटना की पुष्टि लिथुआनिया के राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र ने की है. संकट प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि इस ड्रोन ने संभवतः बेलारूस की तरफ से हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था.

इसे देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कौनास के करीब दक्षिणी लिथुआनिया के प्रात्कुनई गांव के पास मार गिराया गया. प्रवक्ता के मुताबिक, ड्रोन कहां से आया था, इसकी सटीक जानकारी अभी जुटाई जा रही है. इस घटना से पहले राजधानी विलनियस और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन अलर्ट भी जारी किया गया था.

नाटो 2004 से बाल्टिक देशों की कर रहा है निगरानी

वर्ष 2004 में बाल्टिक देशों के नाटो गठबंधन में शामिल होने के बाद से ही नाटो बाल्टिक एयर डिफेंस मिशन के लड़ाकू विमान लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया के आसमान में गश्त कर रहे हैं.

इस मिशन के जेट विमानों ने इससे पहले मई में एस्टोनिया और जून व अगस्त में लातविया के ऊपर भटक कर आए यूक्रेनी ड्रोनों को भी मार गिराया था. रूस के पड़ोसी देशों के हवाई क्षेत्र में सैन्य ड्रोनों के इस तरह भटक कर आने से चिंताएं बढ़ गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब धीरे-धीरे नाटो देशों की सीमाओं तक फैल रहा है.

Latest News

नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु और ज्योतिष में क्या है मान्यता

नमक जमीन पर गिरना भारतीय घरों में अक्सर अशुभ माना जाता है. जानिए वास्तु और ज्योतिष में नमक का महत्व, इसे चंद्रमा और शुक्र से क्यों जोड़ा जाता है और गलती से नमक गिर जाए तो क्या करना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version