पश्चिम बंगाल: जहांगीर खान की पत्नी अरेस्ट, पति को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया था बवाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इससे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना इलाके में सियासी सरगर्मी और तनाव का माहौल है.

प्रशासन का कहना है कि पति की गिरफ्तारी के बाद रेजिना ने फलता इलाके में जो विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए, उससे वहां की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती थी.

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें रस्सी से बांधकर ले जाया जा रहा था. इस वीडियो ने खान के समर्थकों के गुस्से में घी का काम किया.

पुलिस का आरोप है कि पति के साथ हुए इस व्यवहार के विरोध में रेजिना बीबी ने इलाके में बड़े पैमाने पर लोगों को भड़काया और चक्का जाम करवाया. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि समर्थकों की भारी भीड़ थाने का घेराव करने और उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही थी.

केंद्रीय बलों को संभालना पड़ा मोर्चा

इलाके में जब भारी भीड़ जुटने लगी और स्थिति बेकाबू होने का अंदेशा हुआ, तो स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) को भी मोर्चा संभालना पड़ा. सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत भीड़ को वहां से खदेड़ा और हालात पर काबू पाया. पुलिस के इस एक्शन के बाद रेजिना बीबी अचानक से अंडरग्राउंड हो गईं और सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आईं.

इलाके में तनाव फैलाने और भीड़ जुटाने के इस मामले में पुलिस ने किसी शिकायत का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद एफआईआर दर्ज की. पुलिस लगातार रेजिना की तलाश कर रही थी. जांच के दौरान जैसे ही उनकी पुख्ता लोकेशन मिली, पुलिस टीम ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है.

Latest News

आज का सुविचार 22 अगस्त 2026: दिन की शुरुआत इन अनमोल विचारों के साथ करें, सकारात्मक सोच से बदल सकती है जिंदगी

Aaj Ka Suvichar 22 August 2026: हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है. पढ़ें आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

More Articles Like This

Exit mobile version