किसने पीटा सीमा हैदर को ? VIDEO में दिख रहे चोट के निशान, जाने क्या है पूरा मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडाः पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चोट के निशान दिखाते नजर आ रही है. सीमा के चेहरे पर चोट के निशान हैं. सीमा ने अपने पति सचिन पर मारपीट का आरोप लगाया है. हालांकि, स्थानीय पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कुछ और ही खुलासा हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है. जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी महिला सीमा के साथ उसके पति सचिन हैदर ने मारपीट की. जांच में पता चला है कि यह वीडियो फर्जी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई, AI) के जरिए इसको बनाया गया है. स्थानीय पुलिस की पूछताछ में सीमा हैदर ने किसी भी तरह की मारपीट होने बीत से इंकार किया है.

पाकिस्तानी पति ने भारत अदालत का किया रुख
पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने मार्च माह में एक भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए शहर की एक अदालत का रुख किया, जिसमें सीमा और उनके साथी सचिन मीना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है. मलिक ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जो मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देने की अनुमति देता है.

पब्जी खेलने के दौरान हुआ था प्यार
कराची की रहने वाली सीमा हैदर पिछले वर्ष अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में किराने की दुकान चलाने वाले सचिन के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में घुस आई थी. दोनों ने दावा किया था कि PUBG खेलने के दौरान उनकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया. दोनों का दावा है कि पिछली मुलाकात के दौरान उन्होंने काठमांडू में शादी कर ली थी. वकील मोमिन ने आरोप लगाया कि सीमा ने गुलाम हैदर से तलाक नहीं लिया है और सचिन से उसकी शादी वैध नहीं है.

Latest News

Mouth Ulcer: मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

मुंह में छाले के साथ कान में दर्द होना हर बार कान के इंफेक्शन का संकेत नहीं होता. जीभ या गले के पास छाले होने पर दर्द नसों के जरिए कान तक महसूस हो सकता है. जानें इसकी वजह और राहत के आसान उपाय.

More Articles Like This

Exit mobile version