Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yamunanagar: हरियाणा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह यमुनानगर में पांसरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के देवबंद के लोकादडी गांव निवासी कन्हैया कुमार (22 वर्ष) और युवती की पहचान यूपी के गंगोह के गांव मुबारकपुर निवासी आरती (19 वर्ष) के रूप में हुई.

ताजकपुर में जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे दोनों
जानकारी के अनुसार, कन्हैया करीब पांच वर्ष से हमीदा में अपनी बुआ के रह रहा था. जबकि आरती अपने पिता कृष्णा सिंह के साथ रूपनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी. दोनों यमुनानगर के ताजकपुर में जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे. फैक्ट्री में रात के समय कन्हैया की ड्यूटी थी. जबकि आरती आज सुबह घर से काम के लिए निकली थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद कन्हैया घर पर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश में घर से निकल पड़े. थोड़ी देर बाद ही उन्हें पांसरा में रेलवे लाइन पर दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली.

इस पर तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा वह दोनों शव कन्हैया और आरती के थे. सूचना मिलने पर थाना जीआरपी मौके पर पहुंची. परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई. उधर, घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version