Nag Panchami: आज नागपंचमी पर करें ये उपाय, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति

Must Read

Nag Panchami, Kaalsarp Dosh Upay: कालसर्प दोष को बहुत बड़ा दोष माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे लाइफ में कई बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. कालसर्प दोष वाले जातक को गृह कलेश, सेहत, संतान, रोजगार और वैवाहिक समस्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यदि आपके भी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे पूजा उपाय बता रहे हैं, जिसे यदि आप नागपंचमी के दिन करते हैं तो आपके कुंडली से काल सर्प दोष दूर हो जाएगा.

क्या होता है कालसर्प दोष?
बता दें कि हमारी कुंडली में मौजूद राहु और केतु के चलते कालसर्प दोष होता है. मूलतः सूर्य, चंद्र और गुरु के साथ राहु के होने की स्थिति में कालसर्प दोष होता है.

ये भी पढ़ेंः NAG PANCHAMI 2023 DATE: कब है नागपंचमी, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नागपंचमी पर करें ये उपाय

  • अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह नागपंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सांप की आकृति बनाएं और इसकी विधि-विधान से पूजा करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से कालसर्प दोष के वजह से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
  • अगर किसी जातक के कुंडली में कालसर्प दोष है जिसके चलते किसी भी कार्य में बार-बार परेशानी आ रही है, वे नाग पंचमी के दिन इस मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें.-‘नागेन्द्रहाराय ओम नम: शिवाय’ ‘ओम नागदेवतायै नम:’ या नाग पंचमी मंत्र ‘ओम नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्.’
  • अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है. इससे मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करें. इसके साथ ही इस दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा करें. ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है. इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और जातक की मनचाही मुराद पूरी होती है

ये भी पढ़ेंः AMEER BANNE KE TOTKE: 5 रुपये के सिक्के से कोसों दूर भाग जाएगी गरीबी, एक झटके में बन जाएंगे अमीर

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This