अमेठी से काफी पीछे चल रही हैं स्मृति ईरानी, इस बीच वायरल हुईं उनकी मॉडलिंग की तस्वीरें

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amethi Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. चुनावी रुझानों में एनडीए और इंडी गंठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं, अमेठी सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं. इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी काफी वोटों से पीछे चल रहीं हैं. स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं हैं. वहीं, हार-जीत के बीच स्मृति ईरानी की मॉडलिंग दिनों की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं.

बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में मल्होत्रा परिवार में हुआ था. उनके पिता पंजाबी हैं, वहीं उनकी मां असमिया हैं.

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत में रेस्टोरेंट में बतौर वेटर काम किया. इसके बाद वो ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करने लगीं.

इसी दौरान स्मृति ईरानी को मुंबई आने का मौका मिला. मुंबई में स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया के लिए ऑडिशन दिया और वो सिलेक्ट हो गईं.

हालंकि, उनके पिता इसके खिलाफ थे. मगर स्मृति ईरानी की मां ने उनका साथ दिया, जिसकी बदौलत वो मिस इंडिया के कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले पाईं.

इसके बाद स्मृति ईरानी को एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मैन रोल मिल गया.

मशहूर पंडित जनार्दन ने स्मृति ईरानी को देखते ही कह दिया कि ये लड़की बहुत आगे जाएगी, जिसकी बदौलत एकता कपूर ने उन्हें अपने शो के लिए साइन किया था.

स्मृति ईरानी ने 2001 में पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी की. दोनों के दो बच्चे भी हैं. वहीं, स्मृति ईरानी की एक सौतेली बेटी भी है.

स्मृति ईरानी के दादा आरएसएस स्वयंसेवक थे. वहीं, उनकी मां भी जनसंघी रही हैं. 2003 में स्मृति ईरानी भाजपा में शामिल हो गईं.

स्मृति ईरानी दिल्ली के चांदनी चौक से चुनावी मैदान में उतरीं और 2014 में अमेठी से भी चुनाव लड़ीं. हालांकि, उन्हें दोनों बार हार ही मिली.

लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से कांग्रेस के खिलाफ जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- मथुरा से हेमा मालिनी की किस्मत का फैसला आज, एक्ट्रेस को राजनीति में नहीं आने देना चाहते थे धर्मेंद्र

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version