विधानसभा चुनाव: असम में BJP की ‘हैट्रिक’ पर नजर, एक दशक बाद वापसी की कोशिश में कांग्रेस, भविष्य तय करेंगे 2.50 करोड़ मतदाता!

Assembly Elections 2026: असम, केरल, पुडुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच माना जा रहा है. बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है, जबकि कांग्रेस 2016 में सत्ता गंवाने के बाद वापसी की कोशिश कर रही है.

मैदान में कुल 722 उम्मीदवार

इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और राइजोर दल के नेता अखिल गोगोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं. राज्य के 35 जिलों में 31,490 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. करीब 2.50 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और 318 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं.

चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व सीमित

पार्टीवार देखें तो कांग्रेस ने 99, बीजेपी ने 90 और एआईयूडीएफ ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी के सहयोगी असम गण परिषद 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर मैदान में हैं. अन्य दलों में आम आदमी पार्टी 18, तृणमूल कांग्रेस 22, यूपीपीएल 18 और जेएमएम 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. असम विधानसभा चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व सीमित हैं.

CM हिमंत, गौरव गोगोई के मुकाबले पर सबकी नजर

इस बार कुल 59 महिला उम्मीदवार ही मैदान में हैं. इनमें कांग्रेस ने 14 और बीजेपी ने 7 महिलाओं को टिकट दिया है. प्रमुख मुकाबलों में जालुकबाड़ी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, जोरहाट में गौरव गोगोई, नाजिरा में देबब्रत सैकिया और शिबसागर में अखिल गोगोई के मुकाबले पर सबकी नजर है. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं.

असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान

इस बार 6.42 लाख नए मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2.50 लाख लोग और 2.05 लाख दिव्यांग मतदाता भी हिस्सा ले रहे हैं. दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है.

इसे भी पढ़ें. Assembly Election Voting: एक बजे तक असम में सबसे अधिक 60% मतदान, केरल-पुडुचेरी में भी 50% से ज्यादा वोटिंग

Latest News

सीजफायर के बाद भी बढ़ा तनाव; क्या फिर भड़क सकता है युद्ध? ईरान की चेतावनी से बढ़ी चिंता

अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है. ईरान ने सख्त चेतावनी दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की संख्या सीमित कर दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version