Assembly Elections 2026: असम, केरल, पुडुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक असम में सबसे अधिक 84.42 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुडुचेरी में 86.9% प्रतिशत और केरल में 75.0% प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है. तीन राज्यों के चुनाव में इस बार भारी वोटिंग हुई है.
वोटिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि
असम, केरलम और पुडुचेरी तीनों ही राज्यों में 2021 की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े देते हुए बताया कि असम में सबसे अधिक 75.9% मतदान हुआ है, जो 2021 के सभी चरणों के औसत 64.5% से काफी ज्यादा है. वहीं पुडुचेरी में मतदान का स्तर 72.4% तक पहुंच गया है, जो पिछली बार के 66.6% से ज्यादा है. केरलम में भी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जहां दोपहर 3 बजे तक 62.7% वोटिंग हो चुकी है, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 58.5% था.
उपचुनाव के लिए भी मतदान
कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ है. नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है. वहीं कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हो रही है. असम के कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील किया. एक पीठासीन अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मैं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करता हूं.
5 बजे तक मतदान की स्थिति
केरलम75.0% (2021 में 69.8%)
असम 84.4% (2021 में 76.8%
पुडुचेरी 86.9% (2021 में 77.9%)
(आंकड़े चुनाव आयोग के, असम में 2021 का टर्नआउट सभी फेज का औसत है.)

