Bihar Election: पटना में चुनावी सभा में गरजे CM योगी, राजद-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Election: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौर पर पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. सीएम पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद दानापुर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता आस्था का सम्मान करने वाली एनडीए सरकार के साथ है.

राजद और कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है. हमारा परिवार आप सब लोग हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध केवल एक संबंध नहीं है, बल्कि एक साझी विरासत है. एक आत्मा का संबंध है, एक संस्कृति का संबंध है और एक संकल्प का भी संबंध है. यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है, जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है. उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है. हमारा परिवार आप सब लोग हैं. उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं. राजद के सहयोगी सपा वाले वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे. आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है? यह सब आप जानते हैं.

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की भी तारीफ की

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने कर दिखाया है. 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सब आप जानते थे. दानापुर में कार्यक्रम के बाद सीएम योगी बीजेपी प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक डा. आलोक रंजन के नामांकन में शामिल होने के लिए सहरसा रवाना हो गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version