बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Assembly Elections: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है. बीजेपी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा की इस लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से आनंद मिश्रा आईपीएस को टिकट दिया गया है. मालूम हो कि भाजपा ने अब तक 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है. सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी की थी. अब जदयू की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते बीजेपी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.

यहां देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट

विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
अलीनगर मैथिली ठाकुर
हायाघाट रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
गोपालगंज सुभाष सिंह
बनियानपुर केदारनाथ सिंह
छपरा छोटी कुमारी
सोनपुर विनय कुमार सिंह
रोसड़ा (अजा) बीरेंद्र कुमार
बाढ़ सियाराम सिंह
अगिआंव (अजा) महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर आनंद मिश्रा, आईपीएस
Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version