बीजेपी ने किया MCD मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान, जाने किस पर जताया भरोसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MCD Mayor Election: फिर से दिल्ली में मेयर पद के चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए बीजेपी ने तैयारी कड़ी कर ली है. बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने प्रवेश वाही पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर कैंडिडेट बनाया है. मालूम हो कि मौजूदा समय में प्रवेश वाही नेता सदन हैं.

मेयर पद का चुनाव बीजेपी के पक्ष में होने की संभावना है. ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी ओर से उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी. वहीं, कांग्रेस या अन्य किसी दल के पास इतनी संख्या नहीं है कि भाजपा को चुनौती दी जा सके. ऐसे में नया मेयर बीजेपी का होना तय माना जा रहा है. शायद यही वजह है कि भाजपा ने लंबे समय तक विचार-विमर्श के बाद अपने उम्मीदवार का चयन किया है.

नाम को लेकर बीजेपी में लंबी चर्चा 

आज (गुरुवार) को नामांकन का अंतिम दिन है. सूत्रों की मानें तो बुधवार, 22 अप्रैल की शाम तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उम्मीदवारों के नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी. इसके बाद फैसला लेने का पावर केंद्रीय आलाकमान के पास था.

वहीं, क्योंकि आज नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी. अगर कोई अन्य दल अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं करता है तो बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वाही को निर्विरोध मेयर घोषित किया जाएगा.

Latest News

चीन ने UN को सौंपा 3 लाख 80 हजार किलोमीटर दूर से आया रहस्यमय खजाना, आखिर क्या है शी जिनपिंग का इरादा

China Donates Moon Dust: चीन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. चीन ने संयुक्त...

More Articles Like This

Exit mobile version