राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर बीजेपी ने उतारा अपना उम्मीदवार, मौजूदा सांसद का कटा टिकट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की है. इस लिस्ट में 1 प्रत्याशी का नाम शामिल है. बीजेपी ने राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने दामोदर अग्रवाल को राज्य की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

इसी के साथ राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. बीजेपी ने यहां से वर्तमान सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया और दामोदर अग्रवाल को इस सीट से मैदान में उतारा है. राजस्थान में कुल दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण के लिए राज्य में 19 और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होंगे.

जानकारी दें कि राजस्थान की भीलवाड़ा सीट उन 13 सीटों में से एक है जहां 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. कांग्रेस ने यहां से पूर्व स्पीकर सीपी जोशी को मैदान में उतारा है.

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version