By-Poll: यूपी, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की बदली तारीख, इस वजह से लिया गया फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

By-Poll: विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तिथि बदल दी गई है. अब इन सीटों पर 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न त्योहारों की वजह से केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है. नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे.

त्योहारों की वजह से लिया गया फैसला
बताया गया कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा, RLD और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है. जानकारी के अनुसार, प्रकाश पर्व और तुलसी विवाह जैसे पर्षों के कारण चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है.

जिन सीटों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट शामिल है. इसके अलावा पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख बदल दी गई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंडरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझगवां में मतदान की तिथि में बदलाव किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version