Haryana Election Results 2024: भाजपा की जीत पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- ‘सारे आंकड़े हमारे खिलाफ थे…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Haryana Election Results 2024: हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है और हरियाणा राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता मिली है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, आईएनएलडी ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है.
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, जब सारे हत्तोसाहित थे और सारे आंकड़े हमारे खिलाफ थे, तब भी मैंने कहा कि आएगी तो बीजेपी ही. विज ने कहा, ”लोग सत्ता विरोधी लहर की बात करते हैं, लेकिन सत्ता के पक्ष में लहर की बात किसी को पता नहीं है.
हमने काम किए, ईमानदारी से किए, भ्रष्टाचार दूर किया. लूट राज पर ब्रेक लगाई.”  बीजेपी नेता  ने ईवीएम पर कहा, अगर वे (कांग्रेस) चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करते तो चुल्लू भर पानी में डूब मरें. जहां नतीजे तुम्हारे खिलाफ हों वहां EVM खराब है और जहां नतीजे तुम्हारे पक्ष में हों वहां EVM ठीक हैं.”
Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version