Lok Sabha Election Voting: शाम 5 बजे तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए हर राज्य का लेटेस्ट अपडेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मतदान सुबह से ही जारी है. 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 6वें चरण में मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती और कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. दोपहर 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं, अब शाम 5 बजे तक के आकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं अब तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान…

ज्ञात हो कि छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8, ओडिशा की छह, दिल्ली की सभी 7, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर पर वोटिंग जारी है. टर्न आउड ऐप द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक कुल 57.7 फीसदी वोटिंग हुई है. बता दें कि शाम 5 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है.

दोपहर 05 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान

  • दिल्ली- 53.73 %
  • उत्तर प्रदेश- 52.02 %
  • हरियाणा- 55.93 %
  • बिहार- 52.24 %
  • जम्मू-कश्मीर- 51.35%
  • झारखंड- 61.41 %
  • ओडिशा- 59.60 %
  • पश्चिम बंगाल- 77.99%

दोपहर 03 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान

  • दिल्ली- 44.58 %
  • उत्तर प्रदेश- 43.95 %
  • हरियाणा- 46.26 %
  • बिहार- 45.21 %
  • जम्मू-कश्मीर- 44.41%
  • झारखंड- 54.34 %
  • ओडिशा- 48.44 %
  • पश्चिम बंगाल- 70.19 %

दोपहर 01 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान

  • दिल्ली- 34.37 %
  • उत्तर प्रदेश- 37.23 %
  • हरियाणा- 36.48 %
  • बिहार- 36.48 %
  • जम्मू-कश्मीर- 35.25%
  • झारखंड- 42.54 %
  • ओडिशा- 35.69 %
  • पश्चिम बंगाल- 54.80 %

11 बजे तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान?

  • दिल्ली- 21.69 %
  • उत्तर प्रदेश- 27.06 %
  • हरियाणा- 22.09 %
  • बिहार- 23.67 %
  • जम्मू-कश्मीर- 23.11%
  • झारखंड- 27.80 %
  • ओडिशा- 21.30 %
  • पश्चिम बंगाल- 36.88%

सुबह 9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

  • दिल्ली- 8.94 %
  • उत्तर प्रदेश- 12.33 %
  • हरियाणा- 8.31 %
  • बिहार- 9.66
  • जम्मू-कश्मीर- 8.89%
  • झारखंड- 11.74 %
  • ओडिशा- 7.43 %
  • पश्चिम बंगाल- 16.54 %
Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version