AAP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AAP Candidate List: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में ‘आप’ ने 4 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. ये लिस्ट पंजाब के उम्मीदवारों की है. ‘आप’ ने फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), जालंधर से पवन कुमार टीनू और लुधियाना से अशोक पाराशर पप्पी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

आपको बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले चुनाव लड़ रही है. इंडी गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी AAP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी ने पहले ही ऐलान किया था कि वो राज्य में किसी भी सीट पर किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे.

Latest News

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री की डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ, ओवल ऑफिस आने का दिया न्योता

Anil Menon: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल...

More Articles Like This

Exit mobile version