Lok Sabha Elections: गुपचुप तरीके से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ने किया नामांकन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण को लेकर जौनपुर में हो रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने नामांकन किया. वह गुपचुप तरीके से नामांकन करने पहुंची. जिसकी जानकारी न तो पुलिस और न ही एलआईयू को थी. वह वर्तमान में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं. श्रीकला ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया.

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी हैं श्रीकला सिंह
बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी हैं. धनंजय सिंह को वर्ष 2020 में लाइन बाजार थाना में अपहरण व रंगदारी के मामले में दर्ज मुकदमे में सात साल की सजा हुई है. हालांकि, बीते शनिवार को उन्हें प्रयागराज हाईकोर्ट ने जमानत दी है. कोर्ट द्वारा सजा में कोई ढील न देने के कारण धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह को बुधवार की सुबह बरेली जेल से रिहा किया गया है. शाम तक वह जौनपुर पहुंचेंगे और अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

Latest News

पंजाब में बोले अमित शाहः “चिट्टा से परेशान लोगों से मिला, पाताल से ढूंढकर निकालेंगे ड्रग्स माफिया को”

Amit Shah Punjab: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, "पंजाब की...

More Articles Like This

Exit mobile version