Loksabha Election 2024: चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू, सुरेश खन्ना, माधवी लता, ओवैसी ने किया मतदान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Loksabha Election 2024: आज यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव की लड़ाई चौथे चरण में पहुंच गई है. 10 राज्यों की 96 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहा है. इस चरण में अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला EVM में कैद होगा. आइए जानते हैं चौथे चरण की वोटिंग में किन-किन दिग्गजों ने मतदान किया है.

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों के साथ-साथ तेलंगाना की भी सभी 17 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 11-11 सीट, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीट, बिहार की 5 सीट, ओडिशा और झारखंड की 4-4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर वोटिंग जारी है. आइए जानते हैं चौथे चरण में किन किन हस्तियों ने वोटिंग की है.

केंद्रीय मंत्री और बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने अपने मतदान केंद्र लखीसराय में वोटिंग की.

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version