Lucknow: राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी सहित कई नेता रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया. आपको बता दे कि इस सीट पर राजनाथ सिंह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं. उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे.

नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ. राजनाथ सिंह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बेहद जोश से लबरेज और तीसरी बार उनकी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए.

नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजन-अर्चन किया. उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए. लखनऊ में सोमवार की सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला. ढोल-नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित दिखे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version