चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे PM Modi, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election Result 2024: आज सुबह से ही महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों (Maharashtra Election Result 2024) पर हुए चुनाव के रुझान लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाविकास अघाड़ी को पछाड़कर जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है. वहीं, इस बीच ऐसी खबरे हैं कि इस जीत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

शाम 7 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

सुबह 8 बजे से ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. यहां एनडीए गठबंधन बहुमत पार करती नजर आ रही है. इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोटों की गिनती के बीच आज शाम 7 बजे दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय जाएंगे और वहां वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा एनडीए गठबंधन

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है. यहां एनडीए गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी एनडीए 200 सीटों पर आगे है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन 60 से भी कम सीटों पर सीमटते नजर आ रहा है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version