Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, जाने कब होगा मतदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Milkipur By-ELection: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग के अनुसार, 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी.

मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद ये चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. मालूम हो कि इससे पहले समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या संसदीय सीट से उनके सांसद चुने जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी.

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी की तरफ से पहले ही इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया था. सपा ने यहां से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version