Lok Sabha Election 2024: “आइए अपने कर्तव्य को निभाएं और…”, लोकसभा के चौथे चरण के लिए पीएम मोदी की अपील

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: आज यानी (13 मई) को देश में सुबह 7 बजे से ही लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है. तेज धूप और गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मतदान के लिए लोगों में होड़ दिखाई दे रही है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डालने की अपील की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें.” बता दें, पीएम मोदी की इस अपील को हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Loksabha Election 2024: चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू, सुरेश खन्ना, माधवी लता, ओवैसी ने किया मतदान

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This