Bengal Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘हर जनसभा पहले से ज्यादा बड़ी होती जा रही है. मुझे बताया गया कि लोग 2-3 घंटे से बैठे हुए हैं. यह माहौल, यह प्यार, यह उत्साह, यह जोश, यह विरोध भी उस बेरहम सरकार के खिलाफ गुस्से का प्रतीक है.’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी नहीं चाहती है कि बंगाल की बेटियां विधायक (MLA) और सांसद (MP) बनें.
बंगाल की बहनों के साथ हुआ विश्वासघात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा है. इसीलिए, देश के हर राज्य में बहनें और बेटियां BJP को सबसे ज्यादा आशीर्वाद देती हैं. हम एक विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका का विस्तार करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा बेटियों को राजनीति में भी आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं. आपने देखा कि संसद में क्या हुआ. TMC ने एक बार फिर बंगाल की बहनों के साथ विश्वासघात किया है.’
#WATCH | Bankura, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi says, "The BJP's identity is women's empowerment and women's safety. That is why, in every state of the country, sisters and daughters give the BJP the most blessings. We want to expand the role of daughters in building… pic.twitter.com/aURySv6kVl
— ANI (@ANI) April 19, 2026
कांग्रेस के साथ मिलकर TMC ने रची साजिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं. मोदी ने इसे सुनिश्चित किया. बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि इसे 2029 से लागू किया जाए. मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किए, लेकिन TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें, क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके ‘महा जंगल राज’ को चुनौती दे रही थीं. इसलिए, TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून को पारित होने से रोक दिया.’

