Bihar Election-2025: वोट डालने की इच्छा रह गई अधूरी, मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे!

Bihar Assembly Election-2025: बिहार में 95 वर्षीय की अंतिम वोट डालने की इच्छा अधूरी ही रह गई. मतदान केंद्र से करीब 100 मीटर पहले ही उन्होंने दम तोड दिया. जीवन के अंतिम क्षणों में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भी भागीदारी निभाने की हसरत अधूरी रह गई. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में 11 नवम्बर मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहा है.

मतदान केंद्र से करीब 100 मीटर पहले ही मौत

इसी बीच रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा के करसेरुआ पंचायत अंतर्गत खैरा गांव में मतदान के दौरान 95 साल के बुजुर्ग हरिहर सिंह उर्फ हरिद्वार सिंह की मौत हो गई. वह वोटिंग के लिए ही जा रहे थे कि मतदान केंद्र से करीब 100 मीटर पहले ही उनकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार उन्होंने वोट डालने की इच्छा जाहिर की थी. इसलिए बुजुर्ग को ई-रिक्शा पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले जा रहे थे. इस दौरान मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर ई-रिक्शा पर ही उनकी मौत हो गई.

मतदान करने के बाद इस दुनिया को छोड़कर चला जाऊंगा

हरिहर सिंह ने दो-तीन दिन पहले ही कह दिया था. इस बार 11 नवंबर को मतदान करने के बाद इस दुनिया को छोड़कर चला जाऊंगा लेकिन वोट जरूर करूंगा. हालांकि बिहार के विकास के लिए अपना वोट देने की उनकी अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई. लेकिन उनकी मौत की खबर क्षेत्र में सुर्खियों में है. परिजनों के अनुसार दो-तीन दिन से उनका खाना पीना कम हो गया था और उठने-चलने में असमर्थ होने की वजह से वह बिस्तर में ही पड़े रहते थे. उनकी आखिरी इच्छा थी कि वह दुनिया को अलविदा कहने से पहले एक बार मतदान जरूर करें.

दूसरे और अंतिम चरण के लिए चल रहा है मतदान

मंगलवार को वह पोलिंग बूथ पर जाने की जिद करने लगे थे. वे सेवानिवृत पंचायत सेवक थे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रहा है. इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं. कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं. हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है.

इसे भी पढ़ें. Delhi Blasts: दिल्ली आतंकी ब्लास्ट की NIA करेगी जांच, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version