Tamil Nadu Election 2026: बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किस पर जताया भरोसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Election 2026: तमिलानाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन को अवानाशी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि पूर्व राज्यपाल तमिल साईं को भी टिकट दिया गया है. 

भाजपा द्वारा जारी सूची में सबसे चर्चित नाम केंद्रीय मंत्री (राज्य) और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन का है. उन्हें अविनासी (SC) विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा भाजपा ने तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. 

बीजेपी ने इन चर्चित चेहरों पर जताया भरोसा 

भाजपा ने अवाड़ी सीट से एम. राजसिंह महिंद्रा को, मायलापुर से डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, अविनाशी (एससी)- डॉ. एल. मुरुगन, कोयंबटूर नॉर्थ से वानती श्रीनिवासन, तिरुवन्नामलाई से सी. एलुमलाई, सत्तूर से नैनार नागेंद्रन, नागरकोइल से एम.आर. गांधी और विलावनकोड से विजयधारणी को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पार्टी ने डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर, वानती श्रीनिवासन कोयंबटूर नॉर्थकीर्ति​का शिवकुमार को मोडक्कूरिची, कविता श्रीकांत को अरंथांगी और विजयधारणी को विलावनकोड से टिकट दिया है.

जाने कब होगा नामांकन

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा AIADMK (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन (NDA) का प्रमुख हिस्सा है, जिसमें PMK और AMMK भी शामिल हैं. गठबंधन के अनुसार, भाजपा ने 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है. 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि मतगणना 4 मई को होगी, वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है.

More Articles Like This

Exit mobile version