Haryana Assembly Elections: हरियाणा में वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में सबसे ज्यादा वोटिंग

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Vidhan Sabha Elections: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है. आज राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आएंगे. मतदान आज शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच दोपहर 3 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए हैं. हरियणा में दोपहर तीन बजे तक 49.13% वोटिंग हुई है. यहां देखिए आंकड़े…

  • अंबाला 49.39
  • भिवानी 50.31
  • चरखी दादरी 47.08
  • फरीदाबाद 41.74
  • फतेहाबाद 52.46
  • गुड़गांव 38.61
  • हिसार 51.25
  • झाझर 49.68
  • जींद 53.94
  • कैथल 50.58
  • करनाल 49.17
  • कुरुक्षेत्र 52.13
  • महेंद्रगढ़ 52.67
  • मेवात 56.59
  • पलवल 56.02
  • पंचकुला 42.60
  • पानीपत 49.40
  • रेवाड़ी 50.22
  • रोहतक 50.62
  • सिरसा 48.78
  • सोनीपत 45.86
  • यमुनानगर 56.79

जानकारी के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक कुल 49.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा 56.79 फीसदी मतदान यमुनानगर में जबकि सबसे कम 38.61 फीसदी मतदान गुड़गांव में दर्ज हुआ है.

बता दें कि आज हो रहे मतदान में 1023 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और आईएनएलडी के अभय चौटाला की किस्मत दांव पर लगी है.

Latest News

‘जब मौका आया तो वे दोनों…,’ सूर्यकुमार यादव की T20 कप्तानी छिनने पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम...

More Articles Like This