Ira Khan Wedding News: शुरु हुई इरा खान की शादी की रस्में, फूलों और लाइटों से सजा घर, देखें Video

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ira Khan Wedding News: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में इरा-नुपुर शिखरे की सगाई हुई थी. कथित तौर पर दोनों महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी करने वाले हैं. इस बीच, इरा के पिता आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता का घर सज चुका है. बेटी की शादी के लिए दोनों का घर लाइट्स से जगमगा रहा है.

 

इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं. उनका पारंपरिक महाराष्ट्रीयन केलवन फंक्शन पहले ही हो चुका है और बाकी की रस्में भी शुरू हो रहे हैं. इरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो तस्वीरें सांझा की हैं, उनमें नई दुल्हन की चमक साफ नजर आ रही है. इस बीच हमें इरा की मां और आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के घर की शानदार झलक मिली, जो बेटी की शादी से पहले सजकर पूरी तरह तैयार है.

 

शादी के पहले का वीडियो वायरल

एक वीडियो में कैमरे के पीछे मौजूद इरा को यह कहते हुए सुना गया है कि “हे भगवान, एक महाराष्ट्रियन से शादी करो और केलवन ले आओ. यह कितना मजेदार है?” उनकी करीबी दोस्त, एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने भी रात के खाने से दूल्हा और दुल्हन के साथ की तस्वीरें शेयर की थीं. इरा और नुपुर ने 2023 का आखिरी दिन एक साथ मनाया. इरा ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी और कोई भी कैप्शन नहीं दिया था.

ये भी पढ़े: नया धमाका, नई फिल्में, नए साल पर चलेगा कंगना और मृणाल का जादू, जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version