Akshay Kumar Song Shambhu: अक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ रिलीज, महादेव अवतार में दिखे एक्टर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshay Kumar Shambhu Song Released: बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर अक्षय कुमार शानदार अदाकारी के लिए जानते जाते है. अपने अभिनय से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अभिनय के बाद अक्षय कुमार ने अब गायकी में भी हाथ आजमाने की कोशिश की है. जी हां, उन्‍होंने अपने फैन्‍स को श्रद्धा भरा तोहफा दिया है. एक्‍टर का नया गाना शंभू आज रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्‍टर महादेव के अवतार में नजर आ रहे है. हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने गाने का टीचर शेयर किया था और रिलीज की जानकारी दी थी.

अक्षय का महादेव अवतार

‘शंभू’ के टाइटल वाले इस गाने को एक्‍टर ने अपनी आवाज दी है. साथ ही वीडियो में उन्होंने जबरदस्‍त परफॉर्म भी किया है. ‘शंभू’ के वीडियो में अक्षय कुमार को देखकर एक बार ओएमजी 2 की याद आती है. उनका ये लुक काफी इंप्रेसिव लग रहा है. फिल्म में एक्‍टर शिव के दूत के किरदार में थे, वहीं अब, ‘शंभू’ में खुद महादेव बने हुए दिख रहें हैं.

अक्षय की टीम

इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने निर्देशित किया है. इस गाने को अक्षय कुमार ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज के साथ मिलकर गाया है. वहीं, गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं.

अक्षय कुमार ने कहा…  

इस गाने को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि हमारी दिव्य श्रद्धांजलि ‘शंभु’ सभी के अनुभव के लिए यहां हैं.’ पूरे गाने में अक्षय कुमार जटा धारी है. माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए हैं. इसके अलावा एक्‍टर ने छाती पर एक टैटू भी बनवाया है.

अक्षय कुमार ने कहा कि वह उद्धारकर्ता हैं, वह समर्पण हैं, जिसके प्रति हम सभी समर्पण करना चाहते हैं, वह सब कुछ हैं और अंत हैं. इस गाने के साथ, मैं बस उस अनंत चेतना को एक बूंद अर्पित करता हूं, जो शिव हैं! जय श्री महाकाल.’

ये भी पढ़ें :- पब्लिसिटी स्टंट Poonam Pandey पर पड़ा भारी, विवेक अग्निहोत्री, कुशा कपिला समेत कई सेलेब्स ने लगाई क्लास

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version