Assembly Elections 2026: ‘पहले मैं ज़ुबीन के साथ डालती थी वोट’, मतदान के बाद भावुक हुई दिवंगत गायक की पत्नी गरिमा

Assembly Elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव के लिए चली रही वोंटिग के बीच दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने भी मतदान किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गरिमा सैकिया भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि कल ही मुझे अस्पताल से छुट्टी मिली है. पहले मैं ज़ुबीन के साथ वोट डालने जाती थी. यह पहली बार है जब वह ज़ुबीन के बिना वोट डालने आई हैं.

मैं यहाँ वोट डालने आई हूँ…

वोट डालना हमारा फ़र्ज़ है. इसलिए, भले ही मेरी तबीयत ठीक नहीं है, फिर भी मैं यहाँ वोट डालने आई हूँ…”म इसके लिए (ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय) लड़ रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोई नतीजा निकलेगा. दिवंगत गायक की पत्नी गरिमा सैकिया और उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर, दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 116 पर अपना वोट डालने पहुंचीं थी.

चुनाव के बीच ज़ुबीन के न्याय का मुद्दा हावी

बता दें कि चुनाव के बीच ज़ुबिन के न्याय का मुद्दा हावी है. कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में ज़ुबीन को सौ दिनों के भीतर न्याय दिलाने का वादा किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफ़ेस्टो में ज़ुबीन गर्ग का विषय उठाकर पाप किया है. ज़ुबीन गर्ग हमारे दिल का टुकड़ा है. वोट के लिए ज़ुबीन गर्ग का इस्तेमाल करना एक बहुत दुख की बात है.

एक साथ मतदान होना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है. असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी है. तीनों राज्यों में अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. असम, केरल और पुडुचेरी में एक साथ मतदान होना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है.

शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान दर्ज किया गया है. शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे रहा, जबकि केरल और पुडुचेरी में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली. वोटर ईवीएम के जरिए अपने अधिकार का प्रयोग करते दिखे. वोटर यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election: हल्दिया में BJP की रैली, PM मोदी बोले- ममता सरकार को हटाने वाली है बंगाल की जनता

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version