Bhojpuri: खेसारी का नया गाना ‘बिहार में होई’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा तहलका

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर लगे बैन के बाद उनका पहला गाना आज रिलीज किया गया. खेसारी लाल के किसी भी चैनल के साथ गाना गाने पर रोक के बाद फैंस में काफी मायूसी थी. खेसारी लाल के नए गाने के बोल ‘बिहार में होई’ (Bihar Me Hoi) है. जिसे खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है.

बिहार में होई ने काटा बवाल
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा खेसारी लाल पर लगे बैन के बाद उनके फैंस में मायूसी थी. बैन के बाद अब खेसारी का पहला गाना रिलीज होने के साथ ही तहलका मचा रहा है. इस गाने को आज ही रिलीज किया गया है और तुरंत इस गाने ने यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इसकी लोकप्रयिता का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी दर्शक किस कदर खेसारी के गानों के लिए बेकरार थे. इस गानें में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस श्वेता माहरा को देखा जा सकता है. दोनों ने इस गाने में धमाकेदार डांस किया है. वहीं, लंबे समय बाद रिलीज हुए गाने पर फैंस लाइक्स और व्यूज की बारिश कर रहे हैं.

‘बिहार में होइ’ (Bihar Me Hoi) गाने के लिरिक्स को अखिलेश कश्यप और दीपक मतलबी ने लिखा है. वहीं, इसका संगीत गोलू गुलजार ने दिया है. खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर इस गाने को गाया है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और श्वेता माहरा को देखा जा सकता है. इस गाने में दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर से बवाल काटा है. खेसारी के गाने के रिलीज होने के बाद फैंस में काफी खुशी है. यही वजह है कि ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 540,600 व्यूज मिले हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Budget 2026: सड़क हादसा पीड़ितों को बड़ी राहत, मुआवजे के ब्याज पर अब नहीं लगेगा इनकम टैक्स

बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को राहत देते हुए मोटर एक्सीडेंट मुआवजे के ब्याज को इनकम टैक्स और TDS से मुक्त करने का ऐलान किया है.

More Articles Like This