नीलकमल के दर्दभरे गीत ने आशिकों के आखों में ला दिए आंसू, ‘मिला द जान से’ ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ शामिल!

Mila Da Jaan Se: भोजपुरी के सिंगर नीलकमल सिंह के सैड गानों का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से रहता है. सावन के पावन महीने में नीलकमल के तमाम शिव भजन रिलीज किए गए हैं. जिसे लोगों ने बेहद प्यार दिया. तमाम भजनों के बाद फैंस लगातार सिंगर से सैड सांग की डिमांड कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने फैंस की बातों को रखा और एक शानदार तोहफा दिया. नए ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह नया ‘गाना मिला दा जान से’ रिलीज किया गया है. नीलकमल सिंह का नया गाना रिलिज होने के साथ ही लोगों की जुबान पर सुनाई दे रहा है. ये भोजपुरी सिंगर का काफी दर्दभरा गीत है. नीलकमल सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. सिंगर के दर्द भरे गाने अक्सर फैंस के दिलों को छू जाते हैं.

इस गाने के थीम को काफी शानदार तरीके से बनाया गया है. इस गानें मे दिखाने का प्रयास किया गया है कि कैसे किसी बात को लेकर एक्टर अपनी प्रेमिका के ऊपर हाथ उठा देते हैं, जिस वजह से वो घर छोड़कर चली जाती हैं. जिसके बाद वो किसी तरीके से उनको मनाने की कोशिश करते हैं. इस पूरे परिदृश्य को काफी अच्छे से निभाने का प्रयास किया गया है. इस गाने में नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी ने प्रेमी प्रेमिका की भूमिका निभाई है. ‘मिला दs जान से’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुना जा रहा है. वहीं, ये यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में भी ट्रेंड कर रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=htggHFyIzXc

आवाज ने जीता दिल
नीलकमल सिंह के आवाज में कोई भी सैड सांग फैंस की दिलों को छू ही जाता है. इस गाने को नीलकमसल सिंह ने गाया है. जो लोगों को बेहद भा रहा है. इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. जिस खबर लिखे जाने तक 594,261 व्यूज मिल चुके हैं, इस गाने को 26 अगस्त को रिलीज किया गया था. जो अब लोगों की दिलों में बज रहा है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version