‘भारत भाग्य विधाता’ टिकट्स पर ‘Buy 1 Get 1’ ऑफर लॉन्च, इस फिल्म से कंगना रनौत फिर बनीं इंडियन सिनेमा की क्वीन

Must Read

Mumbai: चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें इंडियन सिनेमा की क्वीन कहा जाता है. कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता ने 12 जून को रिलीज होते ही पूरे देश में जबरदस्त धमाल मचा दिया है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है. दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों ने तो इस फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया है.

‘Buy 1 Get 1’ ऑफर शुरू

अब मेकर्स ने फैन्स के लिए एक और सरप्राइज़ दिया है. पूरे देश के थिएटर्स में ‘Buy 1 Get 1’ ऑफर शुरू किया है. बस BookMyShow पर ‘Bharat’ कोड इस्तेमाल करो और मजा दोगुना कर लो. फैमिली के साथ मूवी प्लान करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. भारत भाग्य विधाता, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की मैं वापस आउंगा और मनोज बाजपेई की गवर्नर है.

आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म 

फिल्म की कहानी 26/11 के आतंकी हमले पर आधारित है. भारत भाग्य विधाता रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित है. कंगना ने मूवी में नर्स गीता का रोल निभाया है और जबरदस्त एक्टिंग की है. फिल्म में वे आपको स्टार को भुलाकर कहानी के पीछे छिपी उस बहादुर महिला से रूबरू कराती हैं. कंगना के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रासिका आगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी हैं, जो समाज की उस अनदेखी ताकत को पर्दे पर लाते हैं, जिस पर असल में देश टिका हुआ है.

मिलकर किया प्रोड्यूस 

डॉ. जयंतीलाल गडा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को PEN Studios, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, वहीं Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt. Ltd. के साथ मिलकर इसे बनाया गया है. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन Pen Marudhar द्वारा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. आजमगढ़ः CM योगी बोले- बेटी, बेटी होती है, ‘हमने अखिलेश की बेटी पर कमेंट करने वालों पर भी FIR कराई’

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This