फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम: ‘चक दे इंडिया’ के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज के अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. फिल्मों और कई टीवी शोज में नजर आ चुके दायमा ने 69 साल की उम्र में 26 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बतौर अभिनेता रमाकांत दायमा ने शाह रुख खान की चक दे इंडिया सहित कई फिल्में और वेब सीरीज में काम किया था. करण मेहरा से लेकर शुभांगी लाटकर जैसे कलाकारों ने रमाकांत दायमा को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

हमने एक अद्भुत व्यक्तित्व को खो दिया

करण मेहरा ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘आज हमने एक अद्भुत व्यक्तित्व को खो दिया. एक ऐसे इंसान जिनकी आवाज बुलंद थी और जिनकी मौजूदगी हर पल को खुशनुमा बना देती थी. वे सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता और प्रतिभाशाली गायक ही नहीं थे, बल्कि कई लोगों के लिए मार्गदर्शक, पिता तुल्य और सच्चे दोस्त थे. उनकी दयालुता, उनकी कला और उनका स्नेह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा. उनका प्यार और उनका जुनून हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा. हम एक सच्चे प्रकाशमान आत्मा को अलविदा कहते हैं. शांति से आराम करो, मेरे प्यारे नन्हे.’

इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता के साथ शेयर किया वीडियो 

शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ एक समारोह में खुशी से गाते, नाचते और मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ शुभांगी ने लिखा, “आज हमने एक बेहद खूबसूरत आत्मा को खो दिया… और मैं टूट गई हूं. रमाकांत दायमा न केवल मेरे प्यारे दोस्त और फैमिली फ्रेंड थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं दिल से प्रशंसा और सम्मान करती थी. जिंदगी, प्यार और ऊर्जा से भरपूर.

मेरे लिए एक बुद्धिमान सलाहकार

वे हर चुनौती के बावजूद जीवन का आनंद लेना जानते थे. एक प्रतिभाशाली नर्तक, एक भावपूर्ण गायक, एक शानदार अभिनेता, और मेरे लिए एक बुद्धिमान सलाहकार, जिनके शब्दों में हमेशा अर्थ होता था.” शुभांगी लाटकर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘वे दिखने में भले ही छोटे कद के लगते हों, लेकिन वे मेरे जानने वाले सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे. हालांकि हम सभी जानते थे कि वे कई महीनों से बीमार थे, फिर भी दिल में कहीं न कहीं उम्मीद कभी नहीं छूटती… हमारे कई अधूरे सपने थे.

खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला

सालों बाद मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहता था. हमने साथ में एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था. जब मैंने उनसे अनुरोध किया, तो वे मुस्कुराए और बोले, “मुझे जल्दी ठीक होने दो.” हमने साथ में चुनिंदा खूबसूरत कविताएं मंच पर प्रस्तुत करने की भी योजना बनाई थी. वह सपना भी अब अधूरा रह गया है. कुछ जाते-जाते ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही है.

आपकी आत्मा को शांति मिले

आपकी बहुत याद आएगी, रमाकांत जी. आपकी गर्मजोशी, आपका साहस, आपकी कला और आपकी खूबसूरत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी. आपकी आत्मा को शांति मिले.’ रमाकांत दायमा के सफर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया. इसके अलावा वह थिएटर की दुनिया का भी जाना-माना नाम थे. उन्होंने शाहरुख खान स्टारर ‘चक दे इंडिया’, ‘क्रू’, ‘फर्जी’, ‘मुंबई सागा’, ‘राम सेतू’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ ‘स्कैम 1992’, ‘द ट्रायल’ जैसी हिट वेब सीरीज में काम किया.

इसे भी पढ़ें. पन्ना में हादसाः निर्माणाधीन कुआं धंसा, मिट्टी में दफन हो गई पांच जिंदगी, छठे की तलाश जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version