PM मोदी से ‘छावा’ की तारीफ सुन गदगद हो उठे विक्की कौशल, बोले- ‘शब्दों से परे सम्मान’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi on Chhaava: मराठा साम्राज्य और उसके गौरव वीर संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. विक्की कौशल की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की सराहना की. पीएम से फिल्म की तारीफ सुन विक्की कौशल गदगद हो उठे औप उन्होंने इसे शब्दों से परे सम्मान बताया.

विक्की कौशल ने जताया पीएम मोदी का आभार

अपनी फिल्म को चारों ओर मिल रही प्रशंसा से विक्की कौशल खुश नजर आए. वहीं, पीएम की ओर से फिल्म को मिली सराहना पर आभार जताने के लिए विक्की ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया. पीएम मोदी के एक क्लिप के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “शब्दों से परे सम्मान! पीएम नरेंद्र मोदी आपका आभार.”

यह गर्व का एक बड़ा क्षण है- मैडॉक फिल्म्स

मैडॉक फिल्म्स ने भी पीएम मोदी का आभार जताया. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऐतिहासिक सम्मान! यह गर्व का एक बड़ा क्षण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘छावा’ की सराहना की और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और विरासत का सम्मान किया. यह क्षण हमें कृतज्ञता से भर देता है. मैडॉक फिल्म्स, दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर, विक्की कौशल और फिल्म की पूरी टीम इस विशेष उल्लेख से अभिभूत है.”

‘इन दिनों ‘छावा’ की धूम है’- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा की। फिल्म को लेकर देशभर में हो रही चर्चा पर प्रधानमंत्री ने कहा, “इन दिनों ‘छावा’ की धूम है.”

अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को भी नई ऊंचाई दी है. इन दिनों तो ‘छावा’ की धूम मची हुई है. संभाजी महाराज की वीरता का परिचय इस रूप में शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से मिलता है.”

फिल्म की स्टार कास्ट

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं. इस प्रोजेक्ट में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब, डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम, आशुतोष राणा ने हम्बीराव मोहिते और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई की भूमिका निभाई है. 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है.

ये भी पढ़ें- समय रैना-रणवीर के बाद अब Farah Khan पर गिरी एफआईआर की गाज, होली को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version